अन्य

IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल का धमाका! 430 रन बनाकर रचे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य...

IND vs ENG 2nd Test: भारतीय टीम ने बर्मिंघम टेस्ट के 5वें दिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी 427/8 पर पारी घोषित कर इंग्लैंड के सामने 608 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 72 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। भारत को अब सीरीज बराबर करने के लिए सिर्फ 7 विकेट की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को 90 ओवर में 536 रन बनाने होंगे। Read More: Palak Kohli Out Asian Championships: एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप से पैरालिंपिक खिलाड़ी पलक हुईं बाहर, जानिए वजह…

IND vs ENG 2nd Test: भारत का ऐतिहासिक स्कोर: एक टेस्ट में पहली बार 1000+ रन

भारतीय टीम ने इस टेस्ट में कुल मिलाकर 1014 रन बना दिए — यह टेस्ट इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा योग है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन और दूसरी पारी में 427 रन बनाए।

 गिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन: एक टेस्ट में बनाए 430 रन...

शुभमन गिल ने इस मैच में ऐतिहासिक बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। कुल 430 रन के साथ वह एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का 293 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।

शतक और दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय...

गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया। वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने एक टेस्ट में शतक और दोहरा शतक लगाया है। गावस्कर ने यह कारनामा 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

गिल बने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज...

शुभमन गिल ने इस टेस्ट में कुल 11 छक्के लगाए — पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इंग्लैंड में टेस्ट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।

IND vs ENG 2nd Test: विदेश में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी पंत..

दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 3 छक्के लगाए और इस तरह इंग्लैंड में उनके कुल छक्कों की संख्या 24 हो गई। वह किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में 21 सिक्स लगाए थे।

आकाशदीप और सिराज ने मचाई तबाही...

चौथी पारी में इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच थमा बैठे। वहीं, आकाशदीप ने बेन डकेट (25) और जो रूट (6) को बोल्ड कर भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। ओली पोप (24) और हैरी ब्रूक (15) नाबाद लौटे और अब इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद बने हुए हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी में ब्रूक और स्मिथ की साझेदारी...

तीसरे दिन इंग्लैंड ने 77/3 से आगे खेलना शुरू किया था। सिराज ने एक ही ओवर में जो रूट और बेन स्टोक्स को आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद हैरी ब्रूक और जेम्स स्मिथ ने जोरदार वापसी करते हुए ट्रिपल सेंचुरी साझेदारी की। ब्रूक ने 158 और स्मिथ ने नाबाद 184 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 407 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत जीत की कगार पर: ड्रॉ भी संभव

अब मुकाबले का आखिरी दिन बचा है। भारत को जीत के लिए 7 विकेट चाहिए और इंग्लैंड को 536 रन। अगर भारत विकेट नहीं निकाल सका, तो मैच ड्रॉ भी हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।