अन्य

IND vs BAN Womens WC: नवी मुंबई में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, प्लेइंग-XI में बदलाव संभव...

IND vs BAN Womens WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 28वां मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई के डी वाई पाटिस्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरु होगा। नॉकआउट स्टेज में भारत का सामना 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। Read More: IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड! बता दें कि, भारत न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर भारत...

भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेले, जिसमें से 3 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा। अगर बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसने भी अब तक 6 मैच खेले लेकिन महज एक मैच में ही जीत मिली, बाकी मैचों में करारी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत चौथे स्थान पर है और बांग्लादेश आखिरी में है। यह दोनों टीमों का राउट रॉबिन फॉर्मेट में आखिरी लीग मैच है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड...

विमेंस वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 6 मैचों में भारत को जीत मिली तो वहीं बांग्लादेश महज 1 मैच में ही जीत हासिल कर सका। 1 मैच बेनतिजा रहा। वर्ल्ड कप इतिहास में इन टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच हुआ था (2022), जिसमें भारत ने 110 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

मंधाना-रावल की जोड़ी बल्ले से आग उगल रही...

भारत की ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। 1. स्मृति मंधाना – 6 मैच, 331 रन, औसत 55.16 (टॉप स्कोरर) 2. प्रतिका रावल – 6 मैच, 308 रन (दूसरी सर्वाधिक रन स्कोरर) पिछले मैच में मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 109 रनों की पारी खेली थी।

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा...

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब तक टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। 1. दीप्ति शर्मा – 6 मैच, 14 विकेट (दूसरी सबसे सफल गेंदबाज) 2. श्री चरणी – 6 मैच, 9 विकेट

होम ग्राउंड एडवांटेज से मिलेगी ताकत....

यह मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहीं पर सेमीफाइनल और फाइनल भी होने हैं। भारत इस कंडीशन को अच्छी तरह समझता है और टीम मैनेजमेंट फाइनल प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने में जुटा है।

बांग्लादेश का बैटिंग डिपार्टमेंट कमजोर, गेंदबाजी मजबूत...

बांग्लादेश की ओर से शरमीन अख्तर अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुकी हैं, उन्होंने 6 मैच में 176 रन बनाए, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं।

रोचक आंकड़े...

1. मंधाना–रावल ने 2025 में 20 पारियों में 1557 रन जोड़े, जो किसी भी महिला जोड़ी द्वारा दूसरा सबसे बड़ा सालाना साझेदारी रिकॉर्ड है। 2. क्रांति गौड़ – डेब्यू वर्ष में 13 वनडे में 22 विकेट (भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ)। 3. बांग्लादेश के गेंदबाजों की इकोनॉमी – 4.54 (इंग्लैंड के बराबर)।

ऋचा घोष की उपलब्धता संशय में...

भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग के दौरान बाएं हाथ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर हो गई थीं। उनकी अनुपस्थिति में उमा छेत्री ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी ने बताया कि ऋचा की चोट अब काफी हद तक ठीक है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, वे इस मैच में खेलेंगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला मैच शुरू होने से ठीक पहले लिया जाएगा।

पिच और मौसम रिपोर्ट: बैटिंग ट्रैक पर बारिश का खतरा...

नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है और पहले 10 ओवर में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। हालांकि, मैच से एक दिन पहले पिच को बारिश की आशंका के चलते कवर किया गया। रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है। ऐसे में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है और दोनों टीमों के कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

बांग्लादेश

फरगाना हक, रुब्या हाइडर, शरमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभाना मोस्तारी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, रबेया खान, निशिता अख्तर , मारुफा अख्तर।