अन्य
IND vs BAN Women Wc: बारिश बनी विलेन, बिना नतीजे के खत्म हुआ मुकाबला...
IND vs BAN Women Wc: बारिश ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के आखिरी लीग मैच का नतीजा तय नहीं होने दिया। नवी मुंबई में खेले गए भारत और बांग्लादेश के मुकाबले को बारिश के कारण 27-27 ओवर कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद परिणाम नहीं निकल सका। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिए गए।
Read More: IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड!
वही हमेशा मैच की ओपनिंग करने वाली प्रतिका रावल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसकी वजह से वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सकीं।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही...
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाती नजर आई। रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में सुमैया अख्तर को पवेलियन भेज दिया। फिर रुबिया हैदर 13 रन और शर्मिन अख्तर ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दीप्ति शर्मा ने रुबिया को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई कप्तान निगार सुल्ताना सिर्फ 9 रन बनाकर रन आउट हुईं। 91 रन तक संभलने के बाद बांग्लादेश ने अगली 28 रनों में 6 विकेट खो दिए। वहीं भारत की ओर से राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं श्री चरणी को 2 विकेट मिले। बांग्लादेश ने 27 ओवर में 9 विकेट पर केवल 119 रन बनाए।स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर ने की ओपनिंग...
भारत की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर ने निभाई। स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 6 चौके की मदद से 34 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अमनजोत 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर नबाद रही। भारत ने 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए थे, तभी एक बार फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा।
View this post on Instagram