अन्य
IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?
IND vs AUS Womens WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर यानी की आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा, टॉस मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले यानी की 2:30 बजे किया जाएगा।
Read More: Chris Evans Alba Become Parents: क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म!
बता दें कि, दोनों टीमें तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 1997 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2017 के डर्बी सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की शानदार 171* रन की पारी से भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी। अब देखना है कि क्या भारत 2017 का इतिहास दोहरा पाएगा या नहीं।
अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो उसमें भी ऑस्ट्रेलिया ने अपना वर्चस्व कायम रखा, उसने 2005 के फाइनल समेत 11 मैच जीते हैं, जबकि भारत महज 3 बार ही जीत सका है।
टीम को हालांकि झटका तब लगा जब प्रतिका रावल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब तक भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं।
वे टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में 294 रन बना चुकी हैं और ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड (15 विकेट) और अलाना किंग (13 विकेट) ऑस्ट्रेलिया की मुख्य ताकत हैं।