अन्य
IND vs AUS 3rd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 237 रन का लक्ष्य, श्रेयस हुए चोटिल...
IND vs AUS 3rd ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रन का टारगेट दिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Read More: Junior Hockey World Cup 2025: चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट पर 183 रन बना चुकी थी, लेकिन आखिरी के 7 बल्लेबाजों ने मिलकर महज 53 रन ही जोड़ पाएं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीतकर 3 मैचो की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया 237 रन का टारगेट..
आस्ट्रेलिया से कप्तान मिचेल मार्स ने 50 गेंद में 40 रन बनाए, मैट रेनशॉ ने 58 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रैविस हेड 29 रन, मैथ्यू शॉर्ट 30 रन, एलेक्स 24 रन, कूपर कॉनोली 23 रन, इसके बाद एक - एक करके सभी आउट हो गए। टीम ने 46.4 ओवर में 236 रन बनाए।भारतीय टीम की तरफ से हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाएं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।Innings Break! A clinical bowling display from #TeamIndia as Australia are bundled out for 236 runs in the 3rd ODI. Harshit Rana is the pick of bowlers with 4 wickets to his name. Scorecard - https://t.co/nnAXESYYUk #TeamIndia #AUSvIND #3rdODI pic.twitter.com/HNAkdZYMQe
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025