IND vs AUS ODI 1st Match: वनडे के पहले मैच ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मैच पर्थ के ऑप्टम स्टेडियम में खेले गया। लेकिन मैच के दौरान कई बार बारिश हुई, जिसकी वजह से बीच - बीच में मैच रोकना पड़ा।
Read More:
IND vs ENG Women WC: सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका, भारत के लिए आज करो या मरो की जंग!
मैच में कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 46 रन की पारी खेली, जबकि जोश फिलिप ने 37 रन की अहम पारी खेली। भारत की ओर से केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन बनाए, लेकिन टॉप-4 बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
भारतीय टीम के स्टार प्लेयर्स नहीं चले...
भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा 8 रन, विराट कोहली शून्य और कप्तान शुभमन गिल 10 रन ही बना पाए। नंबर-4 बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश के कारण खेल में कई बार रोक-टोक हुई, जिससे टीम का रズम बिगड़ा और केवल 26 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन ही बनाए जा सके।
बारिश और DLS मैथड ने बदला स्कोर...
मैच के दौरान हुई बारिश की वजह से खेल को 4 बार रोका गया। पहली बार 9वें ओवर में खेल रुका, तब तक भारत भारत के टॉप बल्लेबाज आउट हो चुके थे। खेल फिर शुरु होने पर भी श्रेयस अय्यर विकेटकीपर जोश फिलिप के हाथों कैच हो गए। औवर्स में कटौती और DLS मैथड की वजह भारत के रन कम हो गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का टारगेट दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया को मिली आसान जीत...
ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित लक्ष्य 21.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान मिचेल मार्श और जोश फिलिप की अहम पारियों ने टीम को जीत दिलाई।
दोनों मैच की प्लेइंग-11
भारत
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।