अन्य
ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!
ICC Player of the Month 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर 2025 के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड दिया है। उन्होंने पिछले महीने खेले गए T-20 एशिया कप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 314 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी बने।
Read More: PAK vs ENG Women’s World Cup: लगातार दूसरी बार कोलंबो में बारिश ने रोका विमेंस वर्ल्ड कप मुकाबला…
कुलदीप यादव और बेनेट को छोड़ा पीछे...
अभिषेक शर्मा ने इस अवॉर्ड की रेस में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को पीछे छोड़ा।बता दें कि कुलदीप यादव ने एशिया कप में 17 विकेट चटकाए थे। वहीं बेनेट ने T-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में शतक लगाया था।More accolades for Abhishek Sharma as the India opener claims his first ICC Monthly award ?https://t.co/7r5gecjfwX
— ICC (@ICC) October 17, 2025
'यह टीम की मेहनत का नतीजा है...'- अभिषेक
अवॉर्ड जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा —
“अवॉर्ड जीतकर अच्छा लग रहा है। टीम के अहम मुकाबलों में योगदान देने का मौका मिला। मैं उस टीम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं जो हर परिस्थिति में जीतने का जज्बा रखती है। टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देता हूं।”पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लगाई फिफ्टी..
एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाए। उन्होंने 7 में से 6 मैचों में 30 से ज्यादा रन बनाए और 3 मैच में फिफ्टी लगाई। उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगाई।ICC T-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज...
अभिषेक शर्मा ICC T-20 रैंकिंग में अब नंबर -1 पर हैं। उन्होंने 931 पॉइंट्सस हासिल करके के नया रिकॉर्ड अपने खाते में दर्ज कर लिया है। इससे पहले इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम 919 पॉइंट्स का रिकॉर्ड था(2020)। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जो 900 से अधिक रेटिंग तक पहुंचे हैं।टी-20 में 2 शतक और 5 फिफ्टी...
अभिषेक शर्मा ने अब तक 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 196.07 के स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं, जिसमें 5 फिफ्टी और 2 शतक शामिल हैं। अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करते हैं।ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए...
अभिषेक शर्मा फिलहाल पंजाब रणजी टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्हें भारत की टी-20 टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी चुना गया है। सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी। पहला मैच कैनबेरा के मनुका ओवल और आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।स्मृति मंधाना बनीं 'विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ'
विमेंस कैटेगरी में भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना को सितंबर के लिए 'ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे में 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई। तीसरे वनडे में मंधाना का शतक सिर्फ 50 गेंदों में आया था। उन्होंने सितंबर में 77 की औसत से 308 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बनीं।Top form, top player ?
September’s ICC Women’s Player of the Month award belongs to the sensational Smriti Mandhana ✨ More ➡️ https://t.co/m0eR2VTH3K pic.twitter.com/IA8pO8SyVN — ICC (@ICC) October 16, 2025