अन्य
Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!
Hockey Asia Cup 2025 Super4: हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंचकर 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में भारत के लिए हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए, जबकि कोरिया के लिए जिहुन यांग और ह्योनहोंग किम ने गोल दागे। इस ड्रॉ के बाद भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मलेशिया पहले पायदान पर बना हुआ है।
Read More: Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!
मैच की धीमी शुरुआत और पहला गोल..
तेज बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत करीब 50 मिनट की देरी से हुई। शुरुआत में भारत ने दबदबा दिखाया और 8वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार गोल कर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। हार्दिक ने सुखजीत से पास पाकर चार कोरियाई डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलकीपर के ऊपर से नेट में डाल दिया।? हॉकी एशिया कप 2025, राजगीर (बिहार) ??
सुपर-4 के पहले मैच में भारत और साउथ कोरिया के बीच हुई रोमांचक टक्कर! ⚡ हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह के गोल की बदौलत भारत ने मुकाबला 2-2 से ड्रॉ कराया। ??#AsiaCup2025 #HockeyIndia #TeamIndia #IndiaKaGame pic.twitter.com/E02ZlG8ckv — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 4, 2025