अन्य
Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच...
Hockey Asia Cup 2025: भारत ने 2025 हॉकी एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। सोमवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंद दिया। यह इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। इससे पहले दिन में मलेशिया ने चीनी ताइपे को भी 15-0 से मात दी थी।
Read More: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की: पुरुषों से भी ज्यादा
सुखजीत के बेहतरीन खेल को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
हैट्रिक हीरो: अभिषेक, जुगराज और सुखजीत...
भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने कजाकिस्तान के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बनाया। टीम के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे। वहीं जुगराज और सुखजीत ने हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल करके स्कोर बोर्ड को लगातार बढ़ाया।सुपर-4 में पहले ही बनाई जगह...
भारत ने रविवार को जापान को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम ने चीन को मात दी थी। पूल-ए से भारत और चीन सुपर-4 में पहुंचे, जबकि पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने क्वालिफाई किया।कजाकिस्तान टीम इस बार दूसरी बार एशिया कप खेल रही थी, लेकिन अनुभवहीनता के चलते टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा। पूरे टूर्नामेंट में टीम केवल 1 गोल ही कर सकी।????? ???? ??? ?????? ???????????? ||
?India registered their 3rd consecutive victory against Kazakhstan defeating the opponent team 15-0 in the Asia Cup Hockey Championship. ?Rajgir, Bihar#AsiaCupHockey2025 | #AsiaCupHockey pic.twitter.com/q7inoAwVjD — All India Radio News (@airnewsalerts) September 1, 2025