अन्य

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, 43 साल बाद दर्ज हुई सबसे बड़ी जीत!

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। यह जीत ऐतिहासिक रही क्योंकि 43 साल बाद टीम इंडिया ने चीन को इतने बड़े अंतर से हराया है। Read More: Messi FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर मेसी का बड़ा बयान- ‘उम्र की वजह से खेलना कठिन..’!

भारत की चीन पर सबसे बड़ी जीत...

सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीन को पूरी तरह एकतरफा मुकाबले में हराया। आखिरी बार साल 1982 में भारत ने चीन को इसी अंतर से (7-0) हराया था। यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को फाइनल से पहले और मजबूत कर देगी।

फाइनल में कोरिया से भिड़ंत....

भारत का फाइनल मुकाबला 5 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया से होगा। सुपर 4 चरण में दोनों टीमों का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। कोरिया एशिया कप की सबसे सफल टीम है और भारत को इस एडिशन में अब तक वही हराने में नाकाम रहा है। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। विजेता टीम सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

भारत का एशिया कप में सफर...

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक कुल 9वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। 1. खिताब जीते: 2003, 2007, 2017 2. फाइनल में हार: 1982, 1985, 1989, 1994, 2013 3. पिछला प्रदर्शन: 2022 में तीसरे स्थान पर इस बार टीम ने शानदार लय दिखाते हुए फाइनल में जगह पक्की की है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत के लिए गोल करने वाले खिलाड़ी...

भारत की ओर से इस मुकाबले में सात अलग-अलग मौकों पर गोल दागे गए:- शिलानंद लाकड़ा – चौथा मिनट दिलप्रीत सिंह – सातवां मिनट मनदीप सिंह – 18वां मिनट राजकुमार पाल – 37वां मिनट सुखजीत सिंह – 39वां मिनट अभिषेक – 46वां और 50वां मिनट पहले हाफ में भारत ने 3-0 की बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में चार और गोल कर मैच को 7-0 से अपने नाम किया।

कोरिया की शानदार वापसी....

फाइनल में पहुंचने के लिए कोरिया को मलेशिया को हराना जरूरी था। शुरुआती समय में 0-2 से पिछड़ने के बाद कोरिया ने शानदार वापसी की और 4-3 से जीत दर्ज कर सुपर 4 में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद भारत की जीत ने उसे भी फाइनल में पहुंचा दिया।