राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा CM सैनी का तीखा पलटवार, बोले- सेना के शौर्य को ‘मैजिक शो’ कहना अपमान
Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में सीएम सैनी ने कहा कि सैन्य अभियानों की तुलना ‘मैजिक शो’ से करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य का अपमान भी है।
गाँधी का सैन्य अभियानों पर की गयी टिप्पणी से बढ़ा विवाद
[caption id="attachment_133514" align="alignnone" width="1200"]मुख्यमंत्री सैनी ने अपने बयान को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अहम सैन्य अभियानों को इस तरह से प्रस्तुत करना गलत है। उन्होंने आगे लिखा कि ये ऑपरेशन देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े हैं, जिनमें सैनिकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर साहस का परिचय दिया है। ऐसे में इनकी तुलना किसी ‘मैजिक शो’ से करना सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है।
कांग्रेस की राजनीति पर साधा निशाना
आगे सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता के लिए राष्ट्रीय सम्मान जैसे मुद्दों पर भी समझौता करने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी यह दर्शाती है कि कांग्रेस नेतृत्व राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील विषयों को भी नजरअंदाज कर देता है।
[caption id="attachment_121684" align="alignnone" width="1200"]