अन्य

Gurpreet Asian Shooting Championship: गुरप्रीत सिंह ने जीता पहला गोल्ड, भारत का दबदबा जारी...

Gurpreet Asian Shooting Championship: कजास्किस्तान के शिमकेंट में चल रहे 16वें एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के रियो ओलिंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके साथी अमनप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों ने हर्ष गुप्ता के साथ मिलकर टीम गोल्ड भी हासिल किया, जिसमें उनका कुल स्कोर 1709 रहा। Read More : Badminton World Championship 2025: सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल्स में दिखाई दमदार वापसी… भारत अब तक कुल 82 मेडल के साथ टॉप पर है, जिसमें 44 गोल्ड, 20 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय करियर में गुरप्रीत का पहला गोल्ड...

37 साल के गुरप्रीत सिंह ने अपने करियर में पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 12 साल पहले तेहरान में हुई एशियाई चैंपियनशिप में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गुरप्रीत और अमनप्रीत ने क्वालिफिकेशन में 572 स्कोर हासिल किया, लेकिन गुरप्रीत के 18 इनर सर्कल शॉट्स की वजह से उन्होंने गोल्ड जीता। चीन के सु लियानबोफान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

जूनियर टीम ने भी दिखाई दमदार प्रदर्शन...

25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर इवेंट में भारत को तीन मेडल मिले। सूरज शर्मा ने 571 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि तनिष्क नायडू ने 568 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों ने मुकेश नीलावली के साथ मिलकर जूनियर टीम गोल्ड भी जीता, जिसमें उनका संयुक्त स्कोर 1703 रहा।

50 मीटर राइफल प्रोन में जूनियर टीम का गोल्ड...

50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में भारत को व्यक्तिगत मेडल नहीं मिला, लेकिन जूनियर वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सामी उल्लाह खान, आद्रियन कर्माकर और कुशाग्र सिंह राजावत की तिकड़ी ने 1844.3 के संयुक्त स्कोर के साथ टीम गोल्ड अपने नाम किया।

भारत का दबदबा एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में कायम...

इस प्रदर्शन के साथ भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है और देश एशियाई शूटिंग में शीर्ष स्थान पर है। गुरप्रीत सिंह की गोल्ड जीत और जूनियर टीम के चार मेडल भारत के लिए गर्व का पल हैं।