अन्य
Norway Chess 2025: गुकेश ने पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया...
Norway Chess 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2025 के छठे राउंड में इतिहास रच दिया। 19 वर्षीय गुकेश ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल फॉर्मेट में पहली बार हराया।यह जीत गुकेश के करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले वे कार्लसन के खिलाफ क्लासिकल शतरंज में कभी नहीं जीते।
और आखिर गुकेश ने कार्लसन को हराकर गुकेश ने अपने उस बयान को खेल के मैदान में सच कर दिखाया है।
गुकेश ने 15 जनवरी 2019 को 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया, जिससे वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
टूर्नामेंट की स्थिति..
इस जीत के साथ, गुकेश 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना 9.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।हार के बाद कार्लसन का फूटा गुस्सा...
गुकेश के खिलाफ अप्रत्याशित हार से नाराज मैग्नस कार्लसन का गुस्सा मैच खत्म होते ही फूट पड़ा। उन्होंने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए गुकेश से माफी मांगी और उनकी पीठ थपथपाकर खेल भावना का परिचय भी दिया। इसके बाद कार्लसन ने मीडिया से कोई बात नहीं की और चुपचाप वेन्यू से चले गए।टूर्नामेंट के पहले राउंड में मुकाबला डी. गुकेश और मैग्नस कार्लसन के बीच खेला गया था, जिसमें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन ने गुकेश को हराया था।IPL craze के बीच शतरंज का हमारा सितारा एक बार फिर चमका! ♟️??@DGukesh ने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को पहली बार क्लासिकल शतरंज में हराया। ग्रैंड मास्टर गुकेश को इस शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई! pic.twitter.com/0cg15N39iE
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) June 2, 2025