अन्य
Gujarat CM Bhupendra Patel: प्रधानमंत्री ने CM पटेल से की बात, सुरक्षा उपायों की ली जानकारी, दिए निर्देश
Gujarat CM Bhupendra Patel: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से टेलीफोन पर बात की और राज्य की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। गुजरात जमीनी और समुद्री सीमा के जरिए पाकिस्तान से सटा हुआ है, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इस बातचीत में PM मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
PM ने की CM से बात
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे फोन पर बात की और सीमावर्ती राज्य होने के नाते मौजूदा हालात में गुजरात की ओर से की गई तैयारियों और अग्रिम सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।"માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી @NarendraModi એ મારી સાથે ટેલિફોનિક વાતચીત કરીને સરહદ પર સર્જાયેલી પ્રવર્તમાન તણાવની સ્થિતિમાં ગુજરાતની સરહદી રાજ્ય તરીકેની સજ્જતા તથા રાજ્ય સરકાર દ્વારા હાથ ધરાયેલા આગોતરા આયોજનની વિગતો મેળવી હતી અને આ સંદર્ભમાં જરૂરી માર્ગદર્શન આપ્યું હતું.…
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) May 9, 2025