अन्य
England 2nd test Squad: इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी!
England 2nd test Squad: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल कर लिया है। बोर्ड ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा— “जोफ्रा आर्चर इज बैक।”
Read More: Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट…
30 साल के आर्चर ने चार साल पहले फरवरी 2021 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। हाल ही में उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया है, जिससे उनकी टीम में वापसी का रास्ता साफ हुआ।
ससेक्स के लिए खेला काउंटी मैच....
जोफ्रा आर्चर को 4 दिन पहले ही 22 जून को काउंटी मैच में ससेक्स की ओर से खेलने का मौका दिया गया था। इस मुकाबले में आर्चर ने 18 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी में पुराने तेवर नजर आए, जिससे इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।Jofra Archer is ???? ?
Our squad to take on India in the second Test has just dropped ?? — England Cricket (@englandcricket) June 26, 2025
कप्तान स्टोक्स ने दिए थे संकेत
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ दिन पहले ही संकेत दे दिए थे कि आर्चर जल्द टेस्ट टीम में लौट सकते हैं। स्टोक्स ने कहा था— “जोफ्रा फिर से टेस्ट जर्सी पहनने के लिए बेताब हैं।” इंग्लैंड फिलहाल चोटिल तेज गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही है। मार्क वुड, ओली स्टोन और गस एटकिंसन जैसे गेंदबाज चोटिल हैं, जिसकी वजह से आर्चर को मौका मिला है।इंजरी ने जोफ्रा किया परेशान...
जोफ्रा आर्चर अपने करियर में लगातार इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला। इस दौरान उन्हें कोहनी और पीठ की चोटों ने काफी परेशान किया। अब फिट होकर उनकी वापसी इंग्लैंड के लिए राहत की खबर है।इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वॉड
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड में ये खिलाड़ी शामिल है- बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, जो रूट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जिमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।? Headingley Unfiltered Behind-the-scenes of England Men's stunning victory in Leeds.
— England Cricket (@englandcricket) June 26, 2025