अन्य
Ben Stokes Face Injury: बेन स्टोक्स हुए भायनक हादसे का शिकार, चेहरे पर आई गंभीर चोटें!
Ben Stokes Face Injury: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक भयांकर हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उन्होंने खुद अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर की, जिसमें उनका चेहरे की हालत खराब नजर आ रही है। आख सूजी हुई नीली पड़ी है और नाक में भी चोट लगी हुई है।
बता दें कि, जब बेन स्टोक्स को चोट लगी वो बल्लेबाजी नहीं कर रहें थे। तब वो अपने साथियों के साथ किनारे खड़े थे। तभी अचानक एक गेंद सीधे उनके चेहरे के दाहिने हिस्से पर जा लगी। उनके गाल और होंठों पर खरोंच के गहरे निशान हैं और नाक से खून बहने के कारण पट्टी (बैंडेज) लगी हुई है। इतनी चोट होने के बाद भी स्टोक्स ने मजाक के लहजे में इंस्टाग्राम पर लिखा कि- 'आपको उस क्रिकेट गेंद की हालत देखनी चाहिए, जिससे मैं टकराया।'
साल 2022 में इंग्लैंड टीम को T-20 वर्ल्ड कप जिताने में स्टोक्स ने अहम हिस्सेदारी निभाई। उन्होंने फाइनल में अर्धशतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल भी चुना गया था।
Also Read- India U-19 WC Final 2026: फाइनल में 5 बार की चैंपियन भारत और इंग्लैंड आमने-सामने!