अन्य

ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज, नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक...

ENG W vs SL W World Cup 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली। यह मैच 11 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। Read More: Hardik Dating Maheika Sharma: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के संग रिलेशनशिप को किया कंफर्म! बता दें कि, इंग्लैंड की कैप्टन नैटली सिवर-ब्रंट ने शतक लगया और गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाएं। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं टीम से सोफी एकलस्टन ने 4 विकेट लिए। टीम की जीत में दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन...

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गवांकर 253 रन बनाए। विकेटकीपर एमी जोन्स महज 11 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि टैमी ब्यूमोंट ने 32 रन बनाए। फिर आईं इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हेदर नाइट उन्होंने 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने सोफिया डंकली के साथ पारी को संभाला। डंकली 18 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सिवर-ब्रंट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए विमेंस वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने डैनी व्याट हॉज के 27 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा और अपना आंकड़ा 28 छक्कों तक पहुंचाया।

सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक...

सिवर-ब्रंट ने अंत तक जिम्मेदारी से खेलते हुए 117 रन की शतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में एमा लंब (13 रन), एलिस कैप्सी (0 रन), और चार्ली डीन (19 रन) ने सहयोग दिया। श्रीलंका की ओर से इनोका राणावीरा ने 3 विकेट लिए, जबकि सुगंधिका कुमारी और उद्देशिका प्रबोधिनी को 2-2 विकेट मिले।

श्रीलंका कप्तान हुई चोटिल..शुरुआत रही खराब...

टॉस जीतकर टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 254 रन का टारगेट दिया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान चमारी अटापट्टू चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उनके बाद विश्मी गुणारत्ने (10), हसिनी परेरा (35), और हर्षिता समरविक्रमा (33) सस्ते में आउट हो गईं। अटापट्टू बाद में दोबारा बैटिंग करने लौटीं, लेकिन सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं। अनुष्का संजीवनी (10) और कविषा दिलहारी (4) भी टीम को संभाल नहीं सकीं।

164 रन पर बिखरी श्रीलंकाई टीम...

श्रीलंका की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई। निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रन बनाकर कुछ कोशिश की, लेकिन टीम 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इंग्लैंड की ओर से सोफी एकलस्टन ने 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। नैटली सिवर-ब्रंट और चार्ली डीन को 2-2 विकेट मिले। लिंसी स्मिथ और एलिस कैप्सी ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड

एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हेदर नाइट, एमा लंब, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लौरेन बेल।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।