अन्य
ENG vs IND Lords Test: भारत जीत से 143 रन दूर, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने रचा इतिहास!
ENG vs IND Lords Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहें मैच में भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 143 रन और चाहिए, वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट लेने होंगे। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं। आगे का मैच यही से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और 90 ओवर खेले जाएंगे।
Read More: FIFA Club World Cup 2025: चेल्सी ने PSG को 3-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया!
चौथे दिन इंग्लैंड की पारी 192 रन पर सिमटी...
चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 रन पर शुरू की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज नहीं टिक पाएं और टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। और पूरी टीम 192 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 40 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए।भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और आकाशदीप ने भी 1-1 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।Stumps on Day 4 at Lord's ?️#TeamIndia reach 58/4 in the 2nd innings
135 more runs away from victory in the 3rd Test ? Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/ENXq8fudEJ — BCCI (@BCCI) July 13, 2025
भारत की दूसरी पारी की खराब शुरुआत...
भारत ने तीसरे सेशन में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने केवल 17.4 ओवर में ही 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और 33 रन पर नाबाद लौटे। दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके, करुण नायर ने 14 रन, शुभमन गिल ने 6 रन और आकाशदीप ने 1 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किए।Innings Break!
Outstanding bowling display from #TeamIndia! ? ? 4⃣ wickets for Washington Sundar 2⃣ wickets each for Mohammed Siraj & Jasprit Bumrah 1⃣ wicket each for Akash Deep & Nitish Kumar Reddy India need 193 runs to win! Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg… pic.twitter.com/1BRhfPzynv — BCCI (@BCCI) July 13, 2025