अन्य

ENG vs IND 3rd Test: पहले दिन इंग्लैंड का स्कोर 251/4, जो रूट 99 पर नाबाद लौटे...

ENG vs IND 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत की। इंग्लिश टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नबाद हैं। आगे यही से मैच आज 3.30 बजे से शुरु होगा। Read More: Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें… वहीं भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में जैक क्रॉली (27) और बेन डकेट (34) को आउट कर मैच में भारत की वापसी करवाई।

रूट-पोप की मजबूत साझेदारी...

दूसरे विकेट के पतन के बाद जो रूट और ओली पोप ने पारी को संभालते हुए 109 रन की साझेदारी की। लेकिन तीसरे सेशन की शुरुआत में ही रवींद्र जडेजा ने पोप को कैच आउट कराकर यह पार्टनरशिप तोड़ दी। जल्द ही जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (11) को बोल्ड कर इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 172 रन पर 4 विकेट था।

रूट-स्टोक्स की जुगलबंदी से इंग्लैंड की वापसी...

इसके बाद इंग्लैंड के दो अनुभवी बल्लेबाजों जो रूट और बेन स्टोक्स ने भारतीय गेंदबाजों को कोई और मौका नहीं दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 170 गेंदों में 79 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है।

जो रूट के नाम दो बड़ी उपलब्धियां...

भारत के खिलाफ 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले रूट पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 45वां रन बनाते ही हासिल की। इसके साथ ही रूट ने इंग्लैंड में अपने 7,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं।

पहले दिन की झलकियां..

इंग्लैंड – 251/4 (स्टंप्स तक) जो रूट – 99* (206 गेंद, 10 चौके) बेन स्टोक्स – 39* (98 गेंद, 5 चौके) नीतीश रेड्डी – 2 विकेट बुमराह और जडेजा – 1-1 विकेट

दूसरे दिन की शुरुआत कब होगी?

लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। भारत की कोशिश इंग्लैंड को जल्द समेटने की होगी, जबकि इंग्लैंड रूट के शतक और बड़ी साझेदारी के सहारे बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा।

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।