अन्य
Divya FIDE Women's Cup Final: FIDE विमेंस कप के फाइनल में पहुंची दिव्या देशमुख!
Divya FIDE Women's Cup Final: जॉर्जिया में चल रहे FIDE विमेंस कप 2025 में भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने सेमीफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन तान झोंग्यी को हराकर अपनी फाइनल में जगह बनाई। वे इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।
Read More: FIDE Women’s World Cup 2025: दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं!
तीन ग्रैंडमास्टर्स को लगातार हराया...
दिव्या की यह लगातार तीसरी जीत है, जिसमें ग्रैंडमास्टर को हराया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म भी हासिल कर लिया है। साथ ही वे 2026 FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।?? ????? ???????? ?? ??????? ?? ??? ??????!♟️?
She also earns a Grand Master norm and secures her spot at the next Women's Candidates! The second finalist will be decided in tomorrow’s playoff between ?? Humpy Koneru & ?? Lei Tingjie Results -… pic.twitter.com/CEREHR2AHo — All India Radio News (@airnewsalerts) July 23, 2025
झोंग्यी के खिलाफ शानदार जीत...
सेमीफाइनल के पहले गेम में दिव्या ने काले मोहरों से खेलते हुए ड्रॉ कराया। दूसरे गेम में उन्होंने सफेद मोहरों से आक्रामक खेल दिखाया और 101 चालों में जीत दर्ज की। समय की कमी के चलते झोंग्यी ने गलतियां कीं, जिसका दिव्या ने पूरा फायदा उठाया।????? ?????? ??? ?????? !
Chess♟️: India’s?? Divya Deshmukh beats China’s Tan Zhongyi in Game 2 of the FIDE Women’s World Cup 2025 semifinal to secure a spot in the final, in Batumi, Georgia#FIDEWorldCup @DivyaDeshmukh05 #ChessWorldCup pic.twitter.com/fWuQHWfXaB — All India Radio News (@airnewsalerts) July 23, 2025
पहले गेम में अपनाई संतुलन की रणनीति...
पहले गेम में तान झोंग्यी ने क्वीन्स गैम्बिट डिक्लाइन्ड ओपनिंग खेली, जिसमें दिव्या ने रक्षात्मक संतुलन बनाए रखा। अंत में दोनों के पास सीमित मोहरे रह गए, जिससे गेम ड्रॉ हो गया।The final moments of Divya Deshmukh defeating Tan Zhongyi in the semifinals of the FIDE Women's World Cup 2025! Video credits: @FIDE_chess pic.twitter.com/4cdHQNpp8m
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) July 23, 2025