अन्य
Dilip Joshi Quits 'TMKOC' Serial: जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो!
Dilip Joshi Quits 'TMKOC' Serial: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देश में देखे जाने वाला सबसे पसंदीदा शो में से एक है। बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सभी इस शो के दीवाने हैं। ये शो अपनी बेहतरीन कहानी के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यहीं वजह है कि इसके दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्सुक रहते है। बीते कुछ दिनों पहले ही इस शो में दिखाया गया था कि जेठालाल और उनके साथी व्यापारियों ने हिमालय जाने का फैसला किया। और जेठालाल ने ये फैसला दिमाग और मन की शांति के लिया। और जब से वो सीरियल में हिमालय गए है, शो में भी नहीं दिखाई दिए। लोगों का कहना है, कि जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी जल्द इस शो को छोड़ देंगे।
Read More: Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…
दरअसल पहले जितने भी किरदार इस शो को छोड़कर गए है, उन्हें भी पहले सीरियल में बाहर भेजा गया और जब वो किरदार लौटा तो एक नया इंसान उस किरदार को निभाते हुए दिखाई दिया। चाहे वो शैलेश लोढ़ा जो कि तारक मेहता के किरदार में थे, या फिर गुरुचरण सिंह हो जो कि रोशन सिंह सोढ़ी के रुप में थे। या फिर सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता और मेन किरदार टप्पू का किरदार निभा रहे भाव्या गांधी इन सबके शो छोड़ने से पहले उन्हें सीरियल में कहीं बाहर भेजा गया था फिर दूसरे व्यक्ति इन किरदार के रुप में वापस लौटें।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2023 में दिलीप जोशी छुट्टी के सिलसिले में प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचे, लेकिन असित मोदी उनसे बात करने से बचते रहे। यह बात दिलीप को बुरी लगी और गुस्से में उन्होंने प्रोड्यूसर की कॉलर पकड़ ली। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली।