अन्य

Dharchula Accident News: बेकाबू होकर का गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत

Dharchula Accident News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक गंभीर हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही 1 की मौत हो गई, बताया जा रहा है मृतक पहले सैनिक में था, जबकि इस 2 लोगों की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को संयुक्त हॉस्पिटल धारचूला में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

इस हादसे के बाद रहागीर मदद के लिए पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थाल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक धारचूला से सिनियाखोला जा रहा कार दोपहर के समय बेकाबू होकर लगभग 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करा चला रहे पूर्व सैनिक कमल राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में बैठे दो लोग नर सिंह और विजेंद्र थापा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व सैनिक है मृतक

मृतक पूर्व सैनिक कमल राम के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों बेटे वर्तमान में भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। धारचूला के सीओ के.एस. रावत ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।पूर्व सैनिक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है   Also Read- Husband Killed By Wife: मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद मां ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या!