अन्य
विकास और विश्वास के 4 सालःCM धामी ने जनता का आभार जताया
Dhami government: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने जनता को दिए संदेश में कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार, जिनका अटूट विश्वास हमें अथक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है.
read more: इंसान बना जल्लाद ! : इंदौर में पप्पी की लाठी मारकर ली जानDhami government: संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी
सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य ने विकास,सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी है.
Dhami government: सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.
read more: हार्ट-अटैक,ट्रक का कट और फिर आग,हादसा या हत्या जांच जारी