अन्य

पापा विधायक है हमारे,देवरी विधायक की बेटी ने की मारपीट,CCTV वीडियो वायरल

DEVRI VIDHAYAK: सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरझामर में भाजपा विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर ग्राम जमुनिया निवासी राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

[caption id="attachment_147126" align="alignnone" width="1189"] पापा विधायक है हमारे, देवरी विधायक की बेटी ने की मारपीट[/caption]

DEVRI VIDHAYAK: जूता निकालकर लात-घूंसे से मारपीट की

शिकायत के अनुसार, सोमवार 13 अप्रैल को राजेश शर्मा बैंक का काम निपटाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें बताया गया कि प्रियंका पटेरिया उन्हें बाहर बुला रही हैं। जैसे ही वे बैंक के बाहर पहुंचे, वहां खड़ी एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठी प्रियंका पटेरिया ने कथित रूप से उन्हें गाली-गलौज करते हुए जूता निकालकर लात-घूंसे से मारपीट की।

DEVRI VIDHAYAK: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने मारपीट का कारण पूछा तो प्रियंका पटेरिया ने कहा कि “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।” पूरी घटना बैंक परिसर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंबे समय से पारिवारिक विवाद

बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहते हैं, जो विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया के सगे भतीजे हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

एफआईआर दर्ज हुई

पीड़ित ने प्रभावशाली परिवार से जुड़े होने के कारण पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।