अन्य

Delnaz Irani On Divorce: डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद एलिमनी न लेने की बताई वजह!

Delnaz Irani On Divorce: पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने एक इंटरव्यू में एक्स हसबैंड राजीव पॉल से तलाक के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि - 'उन्होंने तलाक के बाद अपने पति से कुछ भी नही लिया।' बता दें कि, डेलनाज ईरानी ने साल 1998 में राजीव पॉल से शादी की थी। फिर शादी के 14 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक के दौरान उन्होंने एलिमनी भी नहीं ली।

डेलनाज ने एलिमनी न लेने की बताई वजह

एक्ट्रेस डेलनाज ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की उन्होंने बताया कि- 'पति-पत्नी के तौर पर हमारे बीच कई बार इस बात पर चर्चा हुई कि क्या ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन रिश्तों में लोग एक-दूसरे को हल्के में ले लेते हैं, और शायद मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मेरे पार्टनर ने मुझे हल्के में लिया और कद्र नहीं की। शायद उन्हें एहसास ही नहीं था कि मामला इतना सीरियस मोड़ ले लेगा।' उन्होंने आगे कहा कि- 'मेरी डिक्शनरी में तलाक जैसा कोई शब्द ही नहीं था। मैं एक मिडल क्लास पारसी परिवार से आती हूं। मेरे माता-पिता कई साल तक साथ रहे। यहां तक कि मेरे नाना-नानी भी। खुले विचारों वाले और उदार होने के बावजूद, हमने कभी तलाक के बारे में सुना ही नहीं था। इसका मतलब यह नहीं है कि हम तलाक को हल्के में लेते। भावनात्मक उथल-पुथल मेरे लिए लंबे समय तक एक स्ट्रगल रही।'

'मुझे कुछ भी नहीं मिला'- डेलनाज

उन्होंने एलिमनी को लेकर कहा कि- , 'मुझे कुछ भी नहीं मिला। तलाक बहुत मुश्किल भरा था क्योंकि एक व्यक्ति तलाक चाहता था और दूसरा नहीं। मैंने अपनी शांति को हर चीज से ऊपर चुना। आपको टूटे हुए टुकड़ों को समेटकर फिर से जिंदगी जीना पड़ती है।'

2012 में डेलनाज ने लिया था तलाक

साल 1993 में 'परिवर्तन' के सेट पर डेलनाज ईरानी की मुलाकात राजीव पॉल से हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई। फिर दोनों ने 5 साल बाद 1998 में एक-दूसरे से शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता बहुत साल तक टिक नहीं सका और दोनों साल 2010 से अलग रहने लगे। फिर 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया। फिलहाल डेलनाज अपने से 9 साल छोटे डिजे पर्सी को डेट कर रही हैं।   Also Read- Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!