Dehradun Youth Drowns In Ganga: गंगा स्नान के लिए आए एक युवक की डूबने से मौत!
Dehradun Youth Drowns In Ganga: देहरादून के हरिद्वार में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि, युवक अपने 4 दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। लेकिन युवक ने सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो गंगा की तेज बहाव में बह गया।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल हिमांशु सुबह ही अपने दोस्तो के साथ घर से निकला था और बस से हरिद्वार पहुंचा, जिसके बदा वहां स्थित प्रेमनगर घाट पहुंचे और गंगा में स्नान करने लगे तभी हिमांशु सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार करने की कोशिश करने लगा। लेकिन संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। वो गंगा की तेज बहाव में बह गया।
[caption id="attachment_147610" align="alignnone" width="1274"]घटना की सूचना पुलिस को दी
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। हरिद्वार के एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि -'युवक की तलाश के साथ-साथ घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
साथ ही युवक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सके।'
[caption id="attachment_147608" align="alignnone" width="1332"]पुलिस ने बताया कि-
'प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दी जाती है कि श्रद्धालु रेलिंग पार न करें, लेकिन लापरवाही के कारण ऐसे हादसे रुक नहीं रहे हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा के तेज बहाव को देखते हुए निर्धारित सीमाओं के भीतर ही स्नान करें।'
प्राइवेट कंपनी में काम करता था हिमांशु
मृतक देहरादून की रिलायंस शोरुम में काम करता था। कुछ दिनों पहले ही गंगा स्नान का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने कंपनी से 17 अप्रैल की छुट्टी ली थी। और आज सुबह दोस्तों के साथ हरिद्वार आया था।
Also Read- Dharchula Accident News: बेकाबू होकर का गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत