अन्य
DC vs RCB WPL Final Match: 2 जिगरी यारों की जंग, देखते है Jemimah उठाएंगी ट्रॉफी या Smriti फिर मार लेंगी बाजी!
DC vs RCB WPL Final Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी यानी की आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमें दो बार एक - दूसरे से भिड़ चुकी हैं। एक मैच में RCB ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। तो वहीं एक मैच में DC ने RCB को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी।
दो जिगरी यार होंगे आमने - सामने
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2024 में फाइनल में आमने - सामने आई थी। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल के खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर Wpl के फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमें आमने - सामने है।बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कैप्टन दोनों आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं। हाल हि में जब स्मृति मंधाना शादी टूटने की वजह से मुश्किलों में थी तब जेमिमा उनके साथ थी। उन्होंने लीग में हिस्सा लेने तक से मना कर दिया था।
View this post on Instagram