अन्य
DC vs MI WPL 2026: दिल्ली को 50 रन से हराकर मुंबई को मिली WPL की पहली जीत!
DC vs MI WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)के चौथे सीजन के तीसरे मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। यह मैच डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट गवाकर 195 रन बनाए। फिर टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 145 रन बनाकर सिमट गई।
[/caption]
मुंबई टीम की शानदार वापसी
टीम से पहले अमीलिया केर बैटिंग करने आई और बिना रन बनाए ही आउट हो गईं। जी कमलिनी भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी 16 रन बनाकर आउट हो गई।निकोला ने 21 रन और सजीवन 5 रन बनाए। वहीं फिर नैट सिवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कमान संभाली और नैट सिवर ने 46 गेंद में 70 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल हैं। वहीं टीम की कप्तान ने 42 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहीं, उन्होंने 8 चौके, 3 छक्के लगाए। दोनों प्लेयर ने 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।#NatSciverBrunt ? #HarmanpreetKaur#MI’s maestros draw level with #MegLanning for joint-most 50+ scores in an absolutely ????ℕ?ℕ? win against #DC#TATAWPL ? #DCvGG | SUN, 11th JAN, 6:30 PM pic.twitter.com/AfzoTXT2k7
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2026