अन्य
FIDE Chess World Cup 2025: डी. गुकेश बाहर, पर भारत के चार ग्रैंडमास्टर अब भी फीडे वर्ल्ड कप में कायम!
FIDE Chess World Cup 2025: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश गोवा में चल रहे फीडे चेस वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गए हैं। 19 वर्षीय गुकेश को जर्मनी के ग्रैंडमास्टर फ्रेडरिक स्वान ने 0.5-1.5 से हराया।
Read More: IND vs AUS T20 Series 2025: टीम इंडिया का जलवा बरकरार, ऑस्ट्रेलिया को T-20 सीरीज में फिर मिली करारी शिकस्त!
यह मुकाबला गुकेश के लिए बेहद खास था क्योंकि वे 2 साल बाद भारत में घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे थे। हार के बाद उन्होंने स्वान से हाथ मिलाया और शांत भाव से बोर्ड से उठ गए।
Tough Loss for @DGukesh ?
Edit: @ram_abhyudaya#chess #chessbaseindia #fideworldcup2025 #itsyourmove pic.twitter.com/O32gNDA1qN — ChessBase India (@ChessbaseIndia) November 8, 2025
मैच से पहले गुकेश ने क्या कहा?
मुकाबला शुरु होने से पहले गुकेश ने कहा कि - "यह टूर्नामेंट मेरे लिए खास है क्योंकि मुझे घर में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते। 2023 के बाद पहली बार मैं अपने देश के दर्शकों के सामने खेल रहा हूं।"पिछले साल बना था इतिहास...
गुकेश ने दिसंबर 2024 में सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने फाइनल में चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराया था। यह जीत उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाम रही।भारतीय ग्रैंडमास्टर्स का शानदार प्रदर्शन...
पी. हरिकृष्णा ने बेल्जियम के डेनियल डारधा को 1.5-0.5 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। वी. प्रणव ने लिथुआनिया के टिटास स्ट्रेमाविशियस को 1.5-0.5 से मात दी। प्रणव ने पहला गेम सफेद मोहरों से जीता और दूसरा गेम ड्रॉ करते हुए अगले दौर में जगह पक्की की।अन्य भारतीय खिलाड़ियों के परिणाम...
1. दिप्तायन घोष ने पहले गेम में ड्रॉ खेला लेकिन दूसरे गेम में आर्मेनिया के गैब्रियल सारगिसियन से हार गए। उन्होंने पिछले राउंड में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर सबको चौंकाया था। 2. अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानानंदा दोनों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर राउंड-32 में एंट्री की।- अर्जुन ने उज्बेकिस्तान के शमसिद्दिन वोखिदोव को हराया।
- प्रज्ञानानंदा ने आर्मेनिया के रॉबर्ट होव्हानिस्यान को मात दी।
FIDE World Cup 2025 Round 3.2: @ArjunErigaisi??, @RPraggnachess??, @GM_Pranav_V?? and @HariChess ?? advance to Round 4 Results GM Shamsiddin Vokhidov?? - GM Arjun Erigaisi?? : 0.5-1.5 GM R Praggnananandhaa?? - GM Robert Hovhannisyan?? : 1.5-0.5 GM Titas Stremavicius?? - GM… pic.twitter.com/LbPiLwfPAR
— ChessBase India (@ChessbaseIndia) November 8, 2025