अन्य

Cricketer Angry Over Ceasefire Violation: सीजफायर तोड़ने पर क्रिकेटर्स ने पाकिस्‍तान की आलोचना...

Cricketer Angry Over Ceasefire Violation: पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और भारतीय वायुसेना ने मंगलवार आधी रात के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 24 मिसाइलों से 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। और पाकिस्‍तान में कई आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया। फिर पकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की लेकिन बॉर्डर पर तैनात सैनिकों उसकी कोशिशो को नाकाम कर दिया। धीरे- धीरे हमले बढ़ते गए। लेकिन बीते दिन दोनों देशो ने सीजफायर करने पर सहमति जताई। लेकिन इसके बाद कुछ ही घंटो में पकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया जिसके चलते जनता से लेकर क्रिकेटर तक सबमें में आक्रोश देखने को मिल रहा है। read more: Vande Bharat for IPL: पहली बार खिलाड़ियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, दिल्ली पहुंचे प्लेयर्स…

3 घंटे में ही तोड़ा सीजफायर...

बीते दिन 10 मई को भारत और पकिस्तान के बीच करीब 5 बजे सीजफायर की सहमति बनी और भारत में ऐलान कर दिया गया की युद्ध पर विराम लगाया जा रहा है, लेकिन कुछ घंटो बाद खबर की जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, अखनूर, पुंछ, नौशेरा, उधमपुर में पकिस्तान की ओर से हमला हुआ है, पकिस्तान ने धोखा दिया। राजौरी में शेलिंग की गई. जबकि उधमपुर में ड्रोन से हमला किया. फायरिंग के बाद जम्‍मू- कश्‍मीर, राजस्‍थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले जिलों में ब्‍लैकआउट किया गया।

'घटिया देश..पकिस्तान..' - धवन

पकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर धवन ने पकिस्तान को घटिया देश कहते हुए कहा अपना घटियापन पूरी दुनिया को दिखा दिया अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि- ' घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया'

वही चहल ने दी प्रतिक्रिया...

भारतीय टीम के फेमस खिलाड़ी चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर सैनिको को धन्यवाद किया और पकिस्तान की आलोचना करते हुए लिखा कि- 'कुत्ते की दुम कभी भी सीधी नही हो सकती वो टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है'। सैनिको को लिए लिखा कि- 'रात को सो पाया क्योकि जवान उठे थे, सुबह उठ पाया क्योकि जवान खड़े थे, नश्ता हो पाया, क्योकि जवान भूखे थे।'

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि-

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने पकिस्तान के सीजफायर तोड़ने के बाद उसकी ओर इशारा करते हुए अपने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि- 'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है।' उन्होने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा कि- 'पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना, जब उसके पास शांत रहने का मौका था. उन्होंने अपनी आतंकी संपत्तियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया, यह उनके बारे में बहुत कुछ कहता है. हमारी सेनाएं सबसे सही तरीके से जवाब देंगी, ऐसा तरीका जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।'