अन्य
Cricket in Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री, टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच!
Cricket in Olympics 2028: लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स 2028 में क्रिकेट की 128 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी होने जा रही है। क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है।
Read More: IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!
आपको बता दें कि, सभी मुकाबले T-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और यह मुकाबला 12 जुलाई 2028 में शुरु होगा और 29 जुलाई 2028 तक चलेगा। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल...
पोंमोना के फेयर ग्राउंड्स में बनेगा अस्थायी स्टेडियम...
लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स स्टेडियम में क्रिकेट के सभी मैच खेले जाएंगे। इसके लिए एक अस्थायी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।भारतीय समयानुसार मैच का समय...
फैंस के लिए मैच का समय तोड़ा असामान्य सा है, क्योकि भारतीय समय के अनुसार मैच रात 9.30 बजे, जबकि दूसरा मुकाबला अगले दिन सुबह 7 बजे से शुरु होगा। ज्यादातर इस टूर्नामेंट में एक दिन में 2 मैच खेले जाएंगे। वहीं 14 जुलाई और 21 जुलाई को कोई मुकाबला नहीं होगा।मैंन्स और वोमेंस वर्ग में 6-6 टीमें करेंगी पार्टीसिपेट...
इस टूर्नामेंट में मेंस और वोमेंस वर्ग में 6 -6 अंतरराष्ट्रीय टीमें खेलेंगी। इसमें कुल मिलाकर 180 खिलाड़ी भाग लेंगे, हर टीम के लिए 15 खिलाड़ियो को चुना जाएगा। आपको बता दें कि ओलिंपिक आयोजकों की ओर से अब तक को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई हैं, हालांकि, इसकी मेजबानी कर रहें USA की टीम का खेलना तो पहले से तय माना जा रहा है। बाकी 5 टीमों का क्वालिफाइंग राउंड होगा।यादगार विरासत छोड़ने की कोशिश करेंगे'- LA की मेयर करेन बास...
लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने कहा,“जब दुनिया इन खेलों के लिए यहां आएगी, तो हम हर इलाके को उजागर करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि LA ओलिंपिक 2028 एक यादगार विरासत बनकर रह जाए।”