अन्य
CM Yogi in Kanpur: PM के दौरे से पहले CM ने लिया जायजा, किया मेट्रो में सफर
CM Yogi in Kanpur: PM नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं। उनके आने से पहले CM योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घाटमपुर के नेवली पावर प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर अधिकारियों से कई सवाल किए। CM ने पूछा-फिनिशिंग कब तक पूरी हो जाएगी? अधिकारियों ने जवाब दिया-सर जल्द ही।
11 सालों से चल रहा काम
नेवली पॉवर प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 1980 मेगावाट की है। इस परियोजना की कुल लागत 21,780.94 करोड़ रुपये की है। जिसका निर्माण पिछले 11 सालों से हमीरपुर बार्डर के यमुना के किनारे घाटमपुर में चल रहा है। पॉवर प्लांट के शुरू होने से UP को बड़ा फायदा होने वाला है।CM Yogi in Kanpur: CM ने किया मेट्रो में सफर
दरअसल, मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक 7 किलोमीटर दूरी पर 5 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा हैं। CM ने नयागंज मेट्रो से रावतपुर मेट्रो स्टेशन तक सफर किया। ये सफर करीब 9 मिनट का था। इस दौरान उनके साथ मंत्री, विधायक और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे।#WATCH कानपुर (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नयागंज अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से रावतपुर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा की। pic.twitter.com/JnHo1UYH5Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2025