अन्य

वायरल हुए सम्राट चौधरी!जनता दरबार में मुस्लिम टोपी पहनने से इंकार

CM Samrat Chaudhary: पूर्व सीएम नीतीश कुमार की तरह अब राज्य के नए सीएम सम्राट चौधरी भी जनता दरबार लगाएंगे। जनता दरबार कार्यक्रम की आज शुक्रवार (17 अप्रैल) से शुरुआत हुई है। बिहार के अलग-अलग जिलों से अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी जनता दरबार पहुंचे जहां उनकी समस्याओं को सुना गया और उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। [caption id="attachment_147645" align="alignnone" width="1191"] वायरल हुए सम्राट चौधरी[/caption]

CM Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मौजूद

जनता दरबार के पहले दिन आज लोगों की समस्याओं को सुनने व समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मौजूद थे।

अजीबो-गरीब स्थिति उस समय पैदा हो गई

हालांकि इस दौरान एक अजीबो-गरीब स्थिति उस समय पैदा हो गई, जब अप्लसंख्यक समाज के एक व्यक्ति ने सीएम सम्राट चौधरी को अपने समुदाय की टोपी पहनाने की कोशिश की लेकिन सीएम ने टोपी पहनने से इंकार कर दिया और टोपी को लेकर उसे अपने सुरक्षा कर्मियों को दे दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने गमछा पहना और उस व्यक्ति को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। READ MORE: काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! CM धामी ने अधिकारी की लगाई क्लास