मसूरी का सफर होगा अब और भी सुगम,खुद जमीन पर उतरे सीएम धामी
CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल के पुनर्निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी ली. जहा मुख्यमंत्री ने PWD के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके.
[caption id="attachment_148270" align="alignnone" width="1185"]CM Pushkar Singh Dhami: पर्यटकों का आवागमन होता
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आवागमन होता है. उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों ओर से आवागमन के लिए बेली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है.
CM Pushkar Singh Dhami: सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत
सीएम धामी ने कहा कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिसे आगामी 2 से 3 महीने के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है.
प्रगति की निरंतर समीक्षा
सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा और आदि कैलाश यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. सीएम ने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए.