अन्य
Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट
Chhattisgarh Weather Update: बिलासपुर-कोरबा में बिजली गिरने की संभावना
Chhattisgarh Weather Update: राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।33 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, कोरबा सहित अन्य 31 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का अलर्ट है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खुले मैदान, ऊंचे पेड़, मोबाइल फोन और बिजली के खंभों से दूर रहें।24 घंटे में 24 जिलों में बरसे बादल, दुर्ग सबसे गर्म
शुक्रवार को राज्य के 24 से ज्यादा जिलों के 69 स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में औसतन 25.51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो दुर्ग 31.2°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेण्ड्रा 22.2°C के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 245.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 115.5% ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव और सुकमा में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है—राजनांदगांव में 80% और सुकमा में 69% की कमी दर्ज की गई है।19 जिलों में कम बारिश, 2 जिलों में अत्यधिक कमी
राज्यभर के आंकड़ों के मुताबिक:
- 1 जिला: बहुत अधिक बारिश (बलरामपुर)
- 3 जिले: सामान्य से अधिक बारिश
- 8 जिले: सामान्य बारिश
- 19 जिले: सामान्य से कम बारिश
- 2 जिले: बहुत कम बारिश (राजनांदगांव, सुकमा)