अन्य
Naxali Encounter: छत्तीसगढ़‑ओडिशा बार्डर पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी ‘श्रवण’ भी मारा गया"
Naxali Encounter Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा के पास, कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी जंगलों में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने पुष्टि की कि यह ऑपरेशन DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिलने पर शुरू किया गया था।
तीन नक्सली ढेर, एक महिला सहित
मुठभेड़ के दौरान दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रवण, जो सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर था और जिस पर 8 लाख का इनाम था, उसमें से एक था। साथ ही राजेश (5 लाख का इनाम) और बसंती (1 लाख का इनाम) नाम के अन्य नक्सलियों की भी मौत की पुष्टि है।
Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.
Naxali Encounter Chhattisgarh: बरामद हथियार और कार्रवाई
मुठभेड़ स्थल से SLR राइफल, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक सहित हथियार बरामद किए गए। रुक-रुककर फायरिंग जारी रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि वहाँ और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल क्षेत्र की सघन तलाशी शुरू कर दी है।