खेल
Chelsea vs West Ham: चेल्सी की शानदार वापसी, वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर जीत हासिल की..
Chelsea vs West Ham: लंदन, चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में वेस्ट हैम के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मैच में शुरुआती पिछड़ने के बावजूद चेल्सी ने जोरदार पलटवार किया और इस जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखा।
Read More: Suryakumar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे सूर्यकुमार, 8 फरवरी को होगा क्वार्टर फाइनल..
यह चेल्सी की आठ मैचों में दूसरी जीत थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब वह मैनचेस्टर सिटी से दो अंक ऊपर है और तीसरे स्थान पर मौजूद नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से चार अंक पीछे है, जबकि वेस्ट हैम 15वें स्थान पर बनी हुई है।