जल्द बुलाया जाएगा बिहार विधानसभा का विशेष सत्र,सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट
Bihar Assembly: पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वर्तमान सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे। लगभग 20 मिनट तक चली इस उच्च स्तरीय बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। नीतीश ने डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव से भी मुलाकात कर नई टीम के साथ तालमेल के संकेत दिए।
[caption id="attachment_147828" align="alignnone" width="1188"]Bihar Assembly: 24 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट
बिहार सरकार की स्थिरता को आधिकारिक मुहर लगाने के लिए 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन के पटल पर विश्वास मत पेश करेंगे।
Bihar Assembly: जनता के बीच सीएम
मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान सम्राट चौधरी का मानवीय चेहरा भी दिखा। जब एक बुजुर्ग दंपति रोते हुए अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, तो सीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें तत्काल मदद का भरोसा दिया।
शराबबंदी पर अडिग सरकार
नई सरकार के गठन के साथ ही मोकामा विधायक अनंत सिंह और RLM विधायक माधव आनंद जैसे नेताओं ने राजस्व और विफलता का हवाला देते हुए शराबबंदी हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस साहसिक कदम की प्रशंसा कर चुके हैं, इसलिए इस पर पुनर्विचार का कोई सवाल ही नहीं उठता।