भोपाल में 30 लाख की चोरी, सबूत मिटाने के बाद लगाई दुकान में आग
Bhopal shop robbery: भोपाल में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने नर्मदापुरम हाईवे पर स्थित मैपल हाइट स्टेट मॉल में रत्न हाउस नामक दुकान को निशाना बयाया। चोरों ने यहां से करीब 30 लाख रुपए के रत्न, चांदी और पीतल की मुर्तियां समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के इरादे से दुकान में आग भी लगा दी।
[caption id="attachment_147257" align="alignnone" width="1302"]30 लाख की चोरी
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई। बदमाश शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और वहां से 30 लाख का सामान चुरा ले गए। घटना के बाद दुकान में आग लग गई, जिससे करीब 40% हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मॉल के फायर सिस्टम की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस पूरी वारदात के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें 2 युवतियां और एक युवक संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में युवक हेलमेट पहने नजर आ रहा है, जबकि 1 युवती बुर्का पहने हुए है। वहीं एक अन्य युवती भी दुकान की ओर जाते हुए नजर आई।
https://youtube.com/shorts/UIAUa6-oLRk?si=6Gk0qd3nCsEHo7xuBhopal shop robbery: CCTV फुटेज
आग लगने के बाद गार्ड और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझने के बाद उन्हें चोरी की वारदात का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इस बारे में मिसरोद थाना पुलिस को अवगत कराया किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुकान में नकबजनी और आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।