अन्य

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती:समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

Bhimrao Ambedkar Jayanti: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने अलग-अलग समाज के लोगों के साथ भोज किया। और सीएम साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

[caption id="attachment_147143" align="alignnone" width="1185"] डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती[/caption]

Bhimrao Ambedkar Jayanti: बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता

कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम साय ने कहा, बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता हैं। और इस संविधान के अनुसार सभी 140 करोड़ लोगों को एक समान जीवन जीने का अधिकार है। डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Bhimrao Ambedkar Jayanti: उच्च शिक्षा ग्रहण की

सीएम साय ने कहा बाबा साहब का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। दलित परिवार में जीते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण की। बाबा साहब ने नारी शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया। ज्योतिबा फुले ने भी नारियों के लिए कार्य किया।

5 स्थानों को पंच तीर्थ बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया

सीएम साय ने आगे कहा, दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी में बाबा थे वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्हें चुनाव में हराने का भी प्रयास किया गया। भाजपा ने बाबा साहब का सम्मान किया। उन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। सीएम ने कहा कि जहां उन्होंने पढ़ाई की लंदन में वहां उनका स्मारक बनाने का काम पीएम मोदी ने किया। 5 स्थानों को पंच तीर्थ बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।