अन्य
BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी: BCCI ने विमेंस क्रिकेटर को दिया तोहफा!
BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ट ने महिला क्रिकेटर्स को दिया शानदार तोहफा, उन्होंने सभी महिला प्लेयर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अब विमेंस प्लेयर्स के एक फर्स्ट क्लास और वनडे मैच में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं एक T20 मैच खेलने पर 25 हजार रुपए की फीस दी जाएगी। हालांकि BCCI इंटरनेशनल मैचों की फीस मेन्स और विमेंस दोनों की बराबर कर चुका है।
BCCI महिला क्रिकेटर्स फीस बढ़ी: 22 दिसंबर की मीटिंग में लिए गए फैसले
22 दिसंबर 2025 को BCCI ने ऑनलाइन मीटिंग रखी जिसमें विमेंस क्रिकेट टीम की फीस बढ़ाने का फैसला किया गया। अब जितने भी घरेलू मैच होंगे इसमें मेन्स प्लेयर्स के बराबर विमेंस प्लेयर को भी फीस दी जाएगी।
T-20 में प्लेइंग -11 में जो प्लेयर्स शामिल है, उन्हें 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं जो प्लेयर बेंच पर बैठेंगी उन्हें 12500 रुपए दिए जाएंगे। वहीं वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जो प्लेयर्स प्लेइंग 11 का हिस्सा रहते थे, उन्हें 50 हजार रुपए दिए जाएंगे वहीं बेंच पर बैठने वाली प्लेयर्स को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि, इससे पहले T-20 वनडे और फर्स्ट क्लास में 1 मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने पर विमेंस प्लेयर्स को 20 हजार ही दिए जाते थे, वहीं जो प्लेयर बेंच पर बैठती थी उन प्लेयर्स को 10 हजार रुपए मिलते थे।