अन्य
BCB T20 World Cup 2026 Update: BCB का ऐलान, बांग्लादेश टीम T-20 वर्ल्ड कप खेलने नही आएगी भारत!
BCB T-20 World Cup 2026 Update: T-20 वर्ल्ड कप खेलने बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आएगी। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी एक अकबार ने यह दावा किया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया है, कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इंकार किया है.
दरअसल, कुछ दिन पहले से प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को IPL टीम में शामिल करने को लेकर भारत में कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, जिसके चलते उन्हें KKR टीम से बाहर कर दिया गया था।
क्या बांग्लादेश टीम नहीं आएगी भारत?
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिर रहमान को शाहरुख खान की KKR टीम से बाहर कर दिया गया है, इस बाद पर नाराजगी के चलते BCB ने यह फैसला किया की वो भारत T-20 वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, BCB ने ICC से कहा कि- 'उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं।' हालांकि अब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।T-20 वर्ल्ड के सभी मैच तय
7 फरवरी 2026 से T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। और पूरे मैच का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है, जिसमें से बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में रखे गए हं। ऐसे में वेन्यू में बदलाव करना आसान नहीं है। बांग्लादेश के 4 ग्रुप स्टेज मुकाबले में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में रखे गए हैं। वहीं 1 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।मुस्तफिजुर को टीम से किया गया था बाहर
कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने की जानकारी दी गई है। BCCI के निर्देश देने के बाद पोस्ट की गई जिसमें लिखा है कि- “कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने का निर्देश दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI ने एक रिप्लेशमेंट प्लेयर्स लेने की अनुमति दी है, और इससे जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”KKR Media Advisory. 🔽 pic.twitter.com/ZUZB620Uv7
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 3, 2026