अन्य
T20 World Cup से बाहर हुआ बांग्लादेश? बोला - भारत में नहीं खेलेंगे, जानिए अब क्या होगा
Bangladesh T20 World Cup: बांग्लादेश ने T20 World Cup भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बाद बांग्लादेश का टूर्नामेंट खेलना मुश्किल हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे का समय दिया था। इसके बाद बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ ढाका में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा, 'हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है।
ICC के सामने झुका बांग्लादेश
इसके बाद ये फैसला लिया गया कि बांग्लादेश भारत नहीं जाएगा। यानी की अब ICC के सामने बांग्लादेश को झुकना पड़ा। ICC ने बांग्लादेश को सिक्योरिटी देने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद भी BCB और सरकार नहीं मानी जिसके बाद ये फैसला ले लिया गया। अब बांग्लादेश के बिना ही T20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा। खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि, ICC ने उनके साथ ठीक नहीं किया।Bangladesh T20 World Cup: बांग्लादेश की डिमांड
बता दे कि, बांग्लादेश सरकार ने शुरुआत से ही ICC के सामने ये डिमांड रखी थी कि वो किसी भी हाल में भारत में नहीं आएंगे। क्योंकि भारत में वो सुरक्षित नहीं हैं। BCB ने यहां साफ कहा था कि वो अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। लेकिन ICC ने मना कर दिया, और साफ कह दिया कि उन्हें भारत में ही खेलना होगा। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को 24-48 घंटे का समय दिया था।ICC से करेंगे बात
Bangladesh T20 World Cup: वहीं, BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि बोर्ड एक बार फिर ICC से बात करेगा और अपनी चिंताओं को मजबूती से रखेगा। उन्होंने कहा, ICC की बैठक में कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे। BCB अपनी लड़ाई जारी रखेगा और ICC के साथ बातचीत का रास्ता बंद नहीं करेगा।
View this post on Instagram