अन्य

BAN vs SL Asia Cup 2025: 6 बार की चैंपियन श्रीलंका से बांग्लादेश का मुकाबला आज, जानिए रिकॉर्ड?

BAN vs SL Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरु होगा। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में हांगकांग को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी, वहीं श्रीलंका आज टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलेगा। Read More: World Boxing Championship 2025: जैस्मिन और नूपुर ने किया कमाल, वर्ल्ड बॉक्सिंग फाइनल में पहुंची भारत की बेटियां!

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...

एशिया कप में अब तक बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग दोनों टीमें आपस में 17 बार भिड़ चुकी है। इसमें से 15 मुकाबले वनडे और 2 मैच T20 फॉर्मेट में खेले गए। वनडे में श्रीलंका ने 13 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश केवल 2 मैच ही जीत सका है। T20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 1-1 मैच का रिकॉर्ड है। साल 2007 से 2025 के बीच दोनों के बीच कुल 20 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें श्रीलंका ने 12 मैचों में बाजी मारी तो वहीं बांग्लादेश ने 8 मैचों में जीत दर्ज की हैं।

बांग्लादेश का हालिया प्रदर्शन...

बांग्लादेश ने जुलाई 2025 में श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था। टीम के पास तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान जैसे पेसर हैं, जो शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में माहिर हैं। वहीं, तंजीद हसन और लिटन दास जैसे बल्लेबाज रन बनाने की गारंटी साबित हो सकते हैं।

श्रीलंका का टॉप ऑर्डर...

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा जैसे बल्लेबाज रन मशीन साबित हो रहे हैं। पिछले वर्ल्ड कप के बाद निसांका ने 573 रन, परेरा ने 403 और मेंडिस ने 378 रन बनाए हैं। कप्तान चरित असलंका भी 200+ रन बना चुके हैं।

संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका

चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका, महीश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, मथीश पथिराना।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।