अन्य

Australia Players Mock India: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आपत्तिजनक इशारे करते हुए उड़ाया मजाक!

Australia Players Mock India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनजे सीरीज शुरु होने वाली है, लेकिन उसके पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मेंस और विमेंस प्लेयर्स ने भारत - पाकिस्तान के नो हैडशेक मूमेंट का एक वीडियो बनाकर मजाक उड़ाया। वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Read More: Women’s ODI World Cup 2025: कोलंबो में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत, कौन सी टीम मारेगी बाजी? बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स नेटवर्क केयो स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। हालांकि विवाद बढ़ता देख वीडियो डिलीट कर दी गई।

वीडियो में दिखे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर्स...

पोस्ट किए गए वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड, और महिला टीम की खिलाड़ी एलिसा हीली, ग्रेस हैरिस और एलाना किंग नजर आए। वीडियो में सभी खिलाड़ी हैंडशेक के नाम पर बेहद आपत्तिजनक इशारे करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

एंकर ने कहा – 'भारतीय टीम की कमजोरी खोज ली है'

वीडियो की शुरुआत में एंकर कहता है, "हम सब जानते हैं कि भारतीय टीम आ रही है। वह एक शानदार टीम है, लेकिन हमने उसकी बड़ी कमजोरी खोज ली है।" इसके बाद दूसरा एंकर मजाक में कहता है, "हमें पता है कि उन्हें ट्रेडिशनल ग्रीटिंग (हैंडशेक) ज्यादा पसंद नहीं है, तो क्यों न मैच शुरू होने से पहले ही उन्हें कंफ्यूज कर दिया जाए।"

खिलाड़ियों ने किए आपत्तिजनक इशारे...

वीडियो में खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह के इशारे किए— 1. मिचेल मार्श और फी मोलेनिक्स ने अपत्ति जनक का इशारे किए। 2. ग्लेन मैक्सवेल और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मजाकिया हरकतें कीं। 3. ग्रेस हैरिस ने नाक में हाथ डालकर जीभ बाहर निकाली। 4. भारतीय फैंस ने इस वीडियो पर नाराजगी जताई और इसे “असंवेदनशील मजाक” बताया।

भारत रवाना हुई टीम इंडिया...

बुधवार को टीम इंडिया का पहला बैच ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। शाम को कोच गौतम गंभीर के साथ दूसरा बैच भी रवाना होगा।

क्या है हैंडशेक विवाद...

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार किया था। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप में भी यही स्टैंड कायम रखा, जो पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में था।

19 अक्टूबर से शुरू होगी वनडे सीरीज...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। 1. पहला मैच – पर्थ, 19 अक्टूबर 2. दूसरा मैच – एडिलेड, 23 अक्टूबर 3. तीसरा मैच – सिडनी, 25 अक्टूबर