अन्य

AUS W vs NZ W World Cup: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया...

AUS W vs NZ W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराकर जीत के साथ शानदार आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 49.3 ओवर में 326 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 43.2 ओवर में 237 रन बनाकर सिमट गई। Read More: AUS W vs NZ W World Cup: आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, बारिश डाल सकती है खलल!

एश्ले गार्डनर का तूफानी शतक...

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 83 गेंदों पर 115 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। अन्य बल्लेबाजों में फोएबे लिचफील्ड ने 45 रन, किम गर्थ ने 38 , एलिस पेरी ने 33 रन और ताहलिया मैक्ग्रा ने 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ओर जेस केर ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एमेलिया केर और ब्री इलिंग को 2-2 विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी...

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जॉर्जिया प्लिमर शून्य पर आउट हुईं और दूसरे ओवर में सूजी बेट्स भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार 111 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के जड़े। सोफी के अलावा एमेलिया केर ने 33, इसाबेला गेज और ब्रुक हॉलिडे ने 28-28 और मैडी ग्रीन ने 20 रन बनाए। अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलीन्युक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए। अलाना किंग ने 2 विकेट झटके, जबकि 2 बल्लेबाज़ रन आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ 103वीं जीत...

विमेंस वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। न्यूजीलैंड को हराकर उसने वनडे में 103वीं जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 136 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 103 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को 31 मैचों में जीत मिली। वहीं, 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो यह दोनों टीमों का 17वां आमना-सामना था। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 3 बार ही जीत दर्ज कर सका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्युक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।