अन्य

Asian Shooting Championship 2025: भारत को मिला सिल्वर, जूनियर शूटरों ने जीते 5 मेडल!

Asian Shooting Championship 2025: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 कजाकिस्तान के श्यामकेंट शहर में आयोजित किया गया। जिसमें भारत ने शानदार शुरुआत की है। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि जूनियर निशानेबाजों ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए। Read More: UP T20 League Begins: मेरठ टीम ने कानपुर को 86 रन से हराया, मैच के हिरो रहें माधव…

मेंस टीम को 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता सिल्वर...

भारतीय निशानेबाज अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा की टीम ने 1735-52x अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। गोल्ड मेडल पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (हू काई, चांगजी यू और यिफान झांग) को 1744-51x अंकों के साथ मिला। ईरान की टीम ने 1733-62x अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

सिंगल्स इवेंट में छठे स्थान पर अनमोल...

पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के अनमोल जैन फाइनल में 155.1 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 580-17x अंकों के साथ नौवां स्थान पाकर फाइनल में जगह बनाई थी। चीन के हू काई ने इस इवेंट का गोल्ड जीता। सिल्वर कोरिया गणराज्य के सुहयोन होंग और ब्रॉन्ज ईरान के आमिर जोहारीखौ को मिला। भारत के आदित्य मालरा 579-20x अंकों के साथ 13वें, जबकि ओलिंपियन और एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट सौरभ चौधरी 576-15x अंकों के साथ 21वें स्थान पर रहे। इसके अलावा, अमित शर्मा ने क्वालिफिकेशन में 588-24x अंकों के साथ पहला स्थान पाया और वरुण तोमर 584-24x अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, दोनों खिलाड़ी केवल रैंकिंग पॉइंट्स (RPO) के लिए शूटिंग कर रहे थे।

सीनियर स्क्वाड में 35 भारतीय निशानेबाज...

इस चैंपियनशिप में भारत के सीनियर स्क्वाड से 35 खिलाड़ी 15 इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर भी शामिल हैं। इसके साथ ही भारत से 129 जूनियर निशानेबाज भी इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

जूनियर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन – दो गोल्ड और तीन सिल्वर...

पहले दिन भारतीय जूनियर शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते। 1. 17 वर्षीय गिरीश गुप्ता ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ इवेंट में 241.3 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। 2. 14 साल के देव प्रताप ने इसी इवेंट में 238.6 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। 3. कपिल बैन्सला ने जूनियर पुरुष एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 4. यूथ और जूनियर पुरुष टीम इवेंट्स में भी भारतीय शूटरों ने सिल्वर मेडल जीते।