Asia Cup Women’s Hockey 2025: विमेंस हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को हांगझोउ (चीन) में खेले गए मुकाबले में मेजबान चीन ने भारत को 4-1 से हराया। इस जीत के बाद चीन पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया, जबकि भारत दूसरे पायदान पर खिसक गया।
Read More:
HKG vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश की धमाकेदार जीत, लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच!
भारत की ओर से मुमताज का इकलौता गोल...
भारत की ओर से इकलौता गोल मुमताज खान ने दागा। वहीं चीन की ओर से जो मिरोंग ने दो गोल, जबकि चेन यंग और तान जिनझुआंग ने एक-एक गोल किया।
पहले क्वार्टर में चीन की बढ़त...
मुकाबले की शुरुआत से ही चीन ने आक्रामक खेल दिखाया और तीसरे मिनट में जो मिरोंग के गोल से बढ़त बना ली। भारत को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम उसे गोल में नहीं बदल सकी।
हाफ टाइम तक स्कोर 1-0..
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। भारत ने इस दौरान 2 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोलकीपर वू सुरोंग ने बेहतरीन बचाव किया। हाफ टाइम तक चीन 1-0 से आगे रहा।
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के गोल...
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में चीन की चेन यंग ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद 37वें मिनट में मुमताज खान ने शानदार स्ट्राइक लगाकर भारत के लिए स्कोर 2-1 किया।
आखिरी क्वार्टर में चीन का दबदबा...
चौथे और आखिरी क्वार्टर में चीन ने भारत की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं। 49वें मिनट में तान जिनझुआंग ने गोल दागा और फिर 55वें मिनट में जो मिरोंग ने अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 4-1 कर दिया।
अब जापान से भिड़ेगा भारत...
भारत का अगला मुकाबला जापान से शनिवार दोपहर 2:15 बजे खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा।