अन्य
Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ACC चेयरमैन पर साधा निशाना, अब ICC करेगी सुनवाई?
Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम को न तो बधाई और न ही ट्रॉफी सौंप पाए। इसके चलते BCCI ने ACC मीटिंग में कड़ा विरोध जताया। अब यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) तक ले जाया जाएगा।
Read More: IND W vs SL W: वनडे वर्ल्डकप का शानदार आगाज, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त
राजीव शुक्ला ने सवाल उठाया कि- 'जब यह ACC की ट्रॉफी है तो औपचारिक रूप से विजेता टीम को क्यों नहीं दी गई? इस पर नकवी ने सफाई दी कि उन्हें लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनके हाथों ट्रॉफी नहीं लेगी।
उन्होंने कहा कि - “मैं तो स्टेज पर बिना वजह कार्टून की तरह खड़ा रह गया।”
भारतीय टीम ने प्रस्ताव रखा था कि ट्रॉफी किसी न्यूट्रल ACC प्रतिनिधि—जैसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी या बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम—द्वारा दी जा सकती है, लेकिन नकवी ने इनकार कर दिया।
नतीजतन, टीम इंडिया बिना ट्रॉफी लिए ही भारत लौट गई। खिलाड़ियों ने होटल और ड्रेसिंग रूम में काल्पनिक ट्रॉफी व कॉफी मग उठाकर फैंस के साथ जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।