अन्य

Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारत का पहला मुकाबला आज UAE से, दुबई में होगा रोमांचक सामना..

Asia Cup 2025 IND vs UAE: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर यानि की आज UAE से होगा। यह मैच दुबई में रात 8 बजे से शुरु होगा। Read More: AFG vs HK T20 Asia Cup: अफगानिस्तान का जीत के साथ धमाकेदार आगाज, हॉन्ग कॉन्ग 94 रन पर ढेर!

ग्रुप ए की स्थिति...

भारत और UAE दोनों ही टीमें सेम ग्रुप - ए का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान और ओमान भा शामिल हैं, सभी टीमें आपस में 1-1 मैच खेलेंगी और ग्रु की टॉप 2 टीमें सुपर - 4 का हिस्सा बनेंगी। ऐसे में भारत को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पहले मैच में जीत हासिल करनी पड़ेगी।

भारतीय टीम से कौन करेगा ओपनिंग?

पिछले कुच समय से टीम के ओपनर स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा रहें हैं। और अगर वो खेल रहें है तो ओपनर तो वहीं होंगे। लेकिन ये तय होना बाकी की उनके साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे या शुभमन गिल इन दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है। अगर गिल ओपनिंग करते हैं, तो संजू तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इस स्थिति में तिलक वर्मा को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं चौथे नंबर में बैटिंग करने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव करने उतर सकते हैं।

स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों का संतुलन...

भारतीय टीम की प्रैक्टिस से मिले संकेतों के मुताबिक इस मैच में टीम 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। इसमें अक्षर पटेल एक ऑलराउंडर के रूप में पहले से ही तय माने जा रहे हैं, जबकि उनके साथ कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का खेलना लगभग पक्का है और उनके साथ युवा हर्षित राणा को शामिल किया जा सकता है। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे और टीम को अतिरिक्त संतुलन प्रदान करेंगे।

विकेटकीपिंग का पेंच...

यदि संजू सैमसन प्लेइंग-11 में रहते हैं तो वे ही विकेटकीपिंग करेंगे। वहीं अगर संजू बाहर रहते हैं तो जितेश शर्मा को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। दोनों ही खिलाड़ी अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं और टीम को लचीलापन प्रदान कर सकते हैं।

भारत और UAE का अब तक का रिकॉर्ड...

T-20 फॉर्मेट में भारत और UAE की टीमें अब तक केवल एक बार आमने-सामने हुई हैं। यह मुकाबला 2016 एशिया कप में खेला गया था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, वनडे में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों में ही भारत विजयी रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

UAE

मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, मोहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, मोहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली, जुनैद सिद्दिकी, मोहम्मद रोहिद।